“रोजगार की रौशनी हर पंचायत तक: सहायक रोजगार इंडिया का मिशन”*

“रोजगार की रौशनी हर पंचायत तक: सहायक रोजगार इंडिया का मिशन”*


“बेरंग जीवन में भर लो रोजगार की रौशनी,
अब वक्त है कुछ करने की, ना करो इसकी बेरुख़ी।”

इन्हीं दो पंक्तियों को आत्मा बनाकर *सहायक रोजगार इंडिया* ने एक बड़ा कदम उठाया है। भारत के हर कोने में फैली बेरोजगारी की समस्या आज भी कई राज्यों के लिए एक चुनौती बनी हुई है। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसरों की कमी ने युवाओं की ऊर्जा को भटकाव की ओर धकेल दिया है। इसी दिशा में *सहायक रोजगार इंडिया* ने ठाना है कि अब हर पंचायत में रोजगार की अलख जगाई जाएगी।

इस अभियान के संस्थापक *सुनील कुमार* का मानना है कि जब तक हम रोजगार से नहीं जुड़ेंगे, तब तक सामाजिक और आर्थिक विकास अधूरा रहेगा। वे कहते हैं, “हमें खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आना होगा। जब हर हाथ को काम मिलेगा, तभी देश तरक्की करेगा।”

आज *सहायक रोजगार इंडिया* भारत की प्रत्येक पंचायत में रोजगार केंद्रों की स्थापना कर रही है। इन केंद्रों पर प्रशिक्षित सहयोगियों की टीम आम लोगों को रोजगार से जुड़ी जानकारियां देगी। ये जानकारियां सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं होंगी, बल्कि स्वरोजगार, कौशल विकास, और सरकारी योजनाओं से संबंधित भी होंगी।

यदि कोई व्यक्ति काम की तलाश में है, तो उसकी योग्यता और रुचि के आधार पर उसे उपयुक्त कार्य से जोड़ा जाएगा। ये केंद्र न केवल सूचना का माध्यम बनेंगे, बल्कि लोगों को आत्मविश्वास और दिशा भी देंगे।

सहायक रोजगार इंडिया का मानना है कि समाज में सच्चा परिवर्तन तभी आएगा जब हम सब मिलकर कार्य करें। रोजगार केवल पैसे कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि आत्मसम्मान, पहचान और समाज में स्थान पाने का रास्ता भी है।

इसलिए आज जरूरत है कि हम समय को यूं ही व्यर्थ न गंवाएं। *सहायक रोजगार इंडिया* के साथ जुड़ें और इस रोजगार आंदोलन का हिस्सा बनें, ताकि हर गांव, हर पंचायत, और हर व्यक्ति को उसका हक मिल सके — एक सुरक्षित, सशक्त और सम्मानजनक भविष्य।

**”समय को मत गंवाओ यूं ही बेकार,
रोजगार से जुड़ो, संवर जाएँगी सरकार।”**

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *